गिरडीह, जून 13 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड के निगोटोल से ताराटांड़ पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद जर्जर बनी हुई है। सड़क की बदहाली के कारण पंचायत व उनके पोषक गांव की बड़ी अबादी प्रभावित हो रही है। पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और ताराटांड़ पंचायत का जर्जर संपर्क मार्ग और डमरगुरहा रास्ते की नदी पर पुल निर्माण कराने की सरकार से मांग की है। ताराटांड़ पंचायत मुख्यालय को जोड़नेवाले संपर्क मार्ग स्थित अत्यंत जर्जर और ऊबड़ खाबड़ है। यह सड़क पंचायत के लिए लाइफ लाइन की तरह है। सड़क की स्थिति जर्जर होने से हजारों की आबादी लंबे समय से परेशानी झेल रही है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी इस मुद्दे पर बात की। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की बदहाली से उनके लिए आवागमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.