सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- पुपरी। महाशिवरात्रि को लेकर अनुमंडल कार्यालय से सटे सम्राट अशोक भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ गौरव कुमार ने किया। इसमें छह प्रखंड पुपरी, सुरसंड, चोरौत, नानपुर, बाजपट्टी एवं बोखड़ा के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान महाशिवरात्रि में विधि एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्णय लिया गया। एसडीओ गौरव कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि के दौरान ड्रोन कैमरों से असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही अपील की किसी भी गड़बड़ी की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दें। बैठक में बताया गया कि पुपरी के पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य झांकी एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शिव बारात के साथ भुत दूत शामिल होना है और रात्रि में भजन जागरण है। वहीं बाबा न...