नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- नई दिल्ली, व.सं। अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग द्वारा जारी ऑनलाइन तबादला सूची में आरोप लगाया है। संघ की महासचिव निशा दहिया ने दावा करते हुए कहा कि तबादला सूची में कई ऐसे शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है, जिन्होंने आवेदन ही नहीं किया। वहीं, संयुक्त महासचिव नवीन सांगवान ने बताया लगभग 1300 जरूरतमंद शिक्षकों ने तबादला के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनके आवेदन पर कोई विचार न करते हुए जबरन शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है। महिला शिक्षकों की ओर ध्यान देते हुए महिला चेयरपर्सन सीमा माथुर ने बताया कि बहुत सारी महिला शिक्षक वर्षों से 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी हर रोज तय कर के विद्यालय आती हैं। इससे वह परेशानी का सामना करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी विभाग द्वारा किए गए ऑडिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.