नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों के 91 उत्कृष्ट शिक्षकों को वर्ष 2025 के निगम शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त निगम के विद्यालयों से पढ़े 22 पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। महापौर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जय भगवान यादव, नेता सदन प्रवेश वाही, शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा और उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी ने शिक्षकों व पूर्व छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। महापौर ने कहा कि हम निगम विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसमें कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। निगम विद्यालयों से पढ़े छात्र आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर जैसे उत्कृष्ट पदों पर आसीन हैं, जोकि हमारे लिए गर्व की बात है।

हिंदी हिन्दुस्ता...