आगरा, दिसम्बर 5 -- विधान निर्माता बाबा सहाब डॉ.भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा की सफाई की गई। विनोद इलाहाबादी ने बताया कि 6 दिसंबर को सुबह लगभग 10 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति और आंबेडकर अनुयायी विचार मंच की ओर से गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हरीबाबू वाल्मीकि, सुंदर बाबू चंचल, मोहन गुलजार, राजकुमार विद्यार्थी, रोहित लवानिया, रंजीत सिंह नरवार, अनिल राजौरिया, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.