रांची, नवम्बर 26 -- रांची। रांची नगर निगम सभागार में बुधवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, कार्यालय अधीक्षक, अभियंता, कई कर्मचारी व अन्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...