कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम का तीन अरब अठारह लाख अड़तालीस हजार छह सौ चौसठ रुपया का बजट प्रस्तावित है। महापौर की अध्यक्षता में इस बजट की फ्रेमिंग को लेकर शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलायी गयी। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। खर्च मुख्य रूप से कंक्रीट सड़क, फेवर ब्लॉक सड़क, अन्य सड़क, पुलिया, रोड, नाला, ड्रेनेज, जलाशय, स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लाइट, रैनबसेरा का निर्माण, ओपेन जिम एवं पार्क, पार्किंग, शव दाह गृह का निर्माण, बधशाला, शौचालय, वेंडर जोन, संयंत्रों एवं मशीनरी आदि पर होना है। इसको लेकर सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने कुछ बदलाव के साथ हामी भर दी है। सूत्रों की माने तो बजट में कुछ बढ़ोतरी की संभावना भी हो सकती है। यह बजट आने वाले दिनों में बोर्ड में रखा जाएगा। बोर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.