रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। निगम के आठवें तल्ले पर सदर अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से लगे शिविर में निगम प्रशासक सुशांत गौरव व अन्य कर्मियों ने रक्तदान किया। कर्मियों से मिले 102 यूनिट रक्त को सदर अस्पताल ब्लड बैंक को सौंप दिया गया। इसका उपयोग अस्पताल में भर्ती मरीजों की प्राण रक्षा के लिए होगा। शिविर में निगम प्रशासक ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे तन-मन स्वस्थ्य बना रहता है और दिये गये खून से किसी मरीज की जान बच सकती है। मानवता की सेवा का इससे बड़ा काम कोई और नहीं हो सकता है। शिविर के आयोजन में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, कई सहायक प्रशासक, निगम कर्मियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...