फरीदाबाद, मार्च 25 -- बल्लभगढ़। फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ के तोड़फोड़ दस्ते ने सोमवार को मुजेसर गांव के फाटक के पास अवैध रूप से बनी दुकान को सील कर दिया। दुकान को सील करने के आदेश संयुक्त आयुक्त करण सिंह ने दिए। फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ में जेई परवेज आलम ने बताया कि मुजेसर गांव में रेलवे फाटक के सामने एक दुकान करीब 30-32 वर्गगज में बनाई गई। जिसका दुकान निर्माण करने वाले नक्शा पास नहीं कराया। जिसकी शिकायत पिछले कई दिनों से आ रही थी। दुकान के मालिक प्रमोद गोयल बताए गए। सोमवार को इस मामले में संयुक्त आयुक्त करण सिंह ने उक्त दुकान को सील करने के आदेश दिए। जिसे सील कर दिया गया है। दुकान पर सील लगाने के बाद दुकान के बाहर आदेश चस्पा करा दिए गए हैं। जिसमें दुकान निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि वह सभी दस्तावेज लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। संयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.