रांची, नवम्बर 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरुवार को जगन्नाथपुर में संचालित पुरुष आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया। आश्रय गृह में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, जिनमें सफाई व्यवस्था, बिस्तर, कंबल और पेयजल की उपलब्धता शामिल थी, की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाओं को निरंतर बहाल रखने का निर्देश दिया। कहा, ठंड के मौसम को देखते हुए, सभी जोनों में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किए जाएं। उद्देश्य आश्रयविहीन और जरूरतमंद लोगों की पहचान करना और उन्हें सुरक्षित रूप से नजदीकी आश्रय गृहों तक पहुंचाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.