कटिहार, अगस्त 29 -- कटिहार। नगर निगम कटिहार के पार्षदों ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इसमें पार्षदों का मासिक मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर सम्मानजनक राशि तय करने, प्रत्येक वार्ड में कार्यालय कक्ष व वार्ड सचिव उपलब्ध कराने तथा सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चयन का अधिकार दिए जाने की मांग की गई है। पार्षदों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और जनप्रतिनिधियों के कार्यभार को देखते हुए इन मांगों पर तत्काल विचार आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...