रांची, जुलाई 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रेड लाइसेंस को लेकर अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व निगम की राजस्व शाखा के सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार ने किया। 19 प्रतिष्ठान संचालकों को निगम की टीम ने नोटिस थमाया। अपर बाजार में जांच अभियान के दौरान पांच प्रतिष्ठान विशाल टायर, राजस्थान मोटर, सेठी टायर, मूलचंद जैन एंड सन्स और विजय टायर में ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई। टीम ने सभी प्रतिष्ठान के संचालकों को ट्रेड लाइसेंस के बिना कारोबार करने पर नोटिस थमाया। राजस्व शाखा की दूसरी टीम ने बूटी मोड़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चला। इस क्रम में 14 प्रतिष्ठान के संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर लाइसेंस प्राप्ति के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया। सहायक प्रशसक ने बताया कि आवासीय-व्यावस...