रांची, फरवरी 25 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम ने शहर के 15 पार्किंग स्थलों का टेंडर निकाला है। इसमें मेन रोड के कई पार्किंग स्थलों के अलावा जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने वाहन पड़ाव, न्यूक्लियस मॉल, सिदो-कान्हू पार्क और अशोक नगर स्थित मैपल प्लाजा के सामने स्थित पड़ाव भी शामिल है। इसके अलावा डंगराटोली स्थित पैंटालून्स मॉल पार्किंग स्थल के लिए भी टेंडर निकाला गया है। प्री-बीड दस और ऑनलाइन बोली 11 मार्च को लगायी जाएगी। इन जगहों के लिए निगम ने निकाला टेंडर मेन रोड स्थित ब्लैकबेरी बिल्डिंग के बाहर से लेकर होराइजन होंडा, यूनिवर्सिटी गेट के पास कार पार्किंग, न्यूक्लियस मॉल के सामने, रांची क्लब कॉम्प्लेक्स के सामने (बैंक ऑफ महाराष्ट्र से इंडसइंड बैंक), जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने, रांची पहाड़ी, मेन रोड स्मार्ट बाजार, कांके रोड स्मार्ट बाजार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.