रांची, सितम्बर 7 -- रांची, संवाददाता। दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ को लेकर नगर निगम ने 'सफाई तो होकर रहेगी 4.0' विशेष अभियान शुरू किया है। रविवार को अपर प्रशासक के नेतृत्व में निगम की टीम अपने-अपने क्षेत्रों में उतरी। उन्होंने सफाई का निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर उसे दुरुस्त कराया। अपर प्रशासक ने खुद सड़कों पर जाकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया। सार्वजनिक स्थल पर बिल्डिंग मटेरियल का कचरा फेंकने पर अनुराग कुमार नामक शख्स पर Rs.5000 का जुर्माना लगाया। वहीं, कांके रोड स्थित श्रीराम गार्डन पर भी कार्रवाई की गई। सफाई के लिए 30 चालक और दो लोडर दिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए निगम ने स्वच्छता कॉरपोरेशन को अतिरिक्त सहयोग दिया है। इसके लिए 30 चालक और 2 लोडर (जेसीबी) मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही पूजा पंडालों के आसपास के मार्ग...