मेरठ, फरवरी 27 -- मेरठ। बुधवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी में भी नगर निगम की टीम ने गृहकर वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 10 दुकानों/प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। 18 प्रतिष्ठानों से संपर्क कर करीब 15 लाख रुपये की वसूली की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम के अनुसार वार्ड-64 और 54 में 18 प्रतिष्ठानों से संपर्क कर दो लाख 20 हजार की वसूली की। वहीं वार्ड-17 में 6.87 लाख बकाया वसूली को लेकर तीन दुकानों/प्रतिष्ठानों को सील कर दो लाख 40 हजार रुपये जमा कराये गये। इसी तरह वार्ड-6,10,22,28 और 38 में 13.94 लाख की वसूली कर सात प्रतिष्ठानों को सील कर 10 लाख 54 हजार की वसूली की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...