देवघर, फरवरी 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा के आदेश पर गुरुवार को देवघर नगर निगम की टीम द्वारा टावर चौक स्थित खतरनाक व जर्जर भवन को ध्वस्त कर दिया गया। भवन ध्वस्त करने की कार्रवाई में जिला प्रशासन और पुलिस बल का भी काफी सहयोग रहा। मिली जानकारी के अनुसार देवघर नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद जब जर्जर भवन स्वामियों ने आवश्यक कदम नहीं उठाया तो प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई की। आगामी महाशिवरात्रि और शिव बारात के मद्देनजर यह ध्वस्तीकरण आवश्यक था। क्योंकि यह भवन शिव बारात के मार्ग में पड़ता था और इससे आम जनता को गंभीर खतरा हो सकता था। इसके साथ ही देवघर नगर निगम द्वारा तीन अन्य खतरनाक इमारतों को भी तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिसमें एक टावर चौक पर है और दो आज़ाद चौक के पास अवस्थित है। इस संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.