मुरादाबाद, फरवरी 3 -- चेतावनी के बाद भी टाउन हॉल पर अवैध तरीके से मंगल बाजार लगाया जा रहा है। मंगलवार को सुबह से ही दूर दराज इलाकों के व्यापारी टाउन हॉल पहुंचने शुरू हो गए। उन्होंने सड़क किनारे फुटपाथ पर बाजार लगाना शुरू कर दिया। इससे मौके पर जाम के हालात बने शुरू हो गए। सूचना पाकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। उसने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर अवैध तरीके से लगाया गया साप्ताहिक बाजार को हटवाने की कार्रवाई की। इस दौरान व्यापारियों की नोक झोंक भी हुई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि सड़क पर बाजार किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...