देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम के सभागार में सोमवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती खुली डाक निर्धारित कर की गई। इस संबंध में नगर आयुक्त सह प्रशासक ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूली बंदोबस्ती (निजी कार/ऑटो रिक्शा को छोड़कर) डाक की न्यूनतम राशि 3 करोड़ 43 लाख 20 हजार रूपए रखी गई थी। बंदोबस्ती में कुल 2 आवेदक द्वारा भाग लिया गया। जिसमें सुजीत कुमार द्वारा उच्च बोली 3 करोड़ 45 लाख रूपए लगाई गई। बंदोबस्ती की अवधि 16 मई 2025 से 15मई 2026 तक (श्रावणी एवं भादो मेला छोड़ कर) की गयी। इसके साथ ही नेहरू पार्क वाहन पड़ाव से शुल्क वसूली डाक की न्यूनतम राशि 15 लाख 28 हजार रूपये रखी गई थी। जिसमें कुल 5 आवेदकों द्वारा भाग लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.