मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुजफ्फरपुर नगर निगम ने जयपुर में आयोजित 'एशिया व प्रशांत क्षेत्र में 12वीं क्षेत्रीय 3 आर सर्कुलर इकोनॉमिक फोरम की बैठक में एमओयू किया है। इसका मकसद तहत शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम होगा। इसके लिए कूड़ा संग्रह, उठाव से लेकर निष्पादन तक की विशेष व्यवस्था होगी। थ्री आर यानी कचरा को कम करना (रिड्यूस), पुन: उपयोग लायक बनाने (रियूज) के साथ ही पुनर्चक्रण (रिसाइकिलिगं) और सर्कुलर इकोनॉमी पर फोकस होगा। सीएंडडी प्लांट, बायो डीजल प्लांट आदि लगाने के साथ ही कचरा ढुलाई के लिए सीएनजी व इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद होगी। सीएंडडी प्लांट में कंक्रीट के मलबे से ईंट, पेवर ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसको लेकर निगम को सौ करोड़ से अधिक राशि मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.