रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और यातायात के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम लगातार विशेष सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है। निगम की टीम ने बुधवार को वार्ड संख्या 29 की पहाड़ी टोली से गाड़ीखाना चौक तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, दुकानों के सामान और अन्य अस्थायी संरचनाओं को पूरी तरह हटाया गया। सरकारी हिंदी मिडिल स्कूल, पहाड़ी टोली की चहारदीवारी से सटे करीब छह अवैध दुकानों को भी तोड़कर हटा दिया गया। दो ट्रकों पर 20 हजार जुर्माना कार्यवाही के दौरान दो ट्रकों को सड़क पर अवैध रूप से खड़ा पाए जाने पर निगम ने Rs.10,000 प्रति ट्रक का जुर्माना लगाया और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी। निगम के अनुसार, पहले ही संबंधित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटा...