रांची, फरवरी 7 -- शुभम किशोर रांची। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है। शनिवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो जाएगा। इस बार का नगर निगम चुनाव कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें युवाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में युवा प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनाव में नयापन, नया जोश और नई सोच दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। सबसे कम उम्र के प्रत्याशियों की बात करें तो वार्ड संख्या 31 से 21 वर्षीय अमृतेश कुमार चुनावी मैदान में सबका ध्यान खींच रहे हैं। वहीं, वार्ड 39 से 21 वर्षीय पूजा कुमारी और वार्ड 53 से गीता कुमारी भी सबसे युवा महिला प्रत्याशियों में शामिल हैं। इसके अलावा 2...