धनबाद, अप्रैल 28 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। सेल जीतपुर के नुनुडीह स्थित समुदायक भवन में रविवार को आजसू झरिया नगर कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धीरज सिन्हा ने की। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव सह झरिया प्रभारी वीरेंद्र निषाद और विनय सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार जनता के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही हैं। मइंया सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं को ठगा जा रहा है। चुनाव में सभी महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया। सरकार बनने के बाद आधी महिलाओं को लाभ मिलना बंद हो गया। सरकार रोजगार मुहैया कराने में विफल साबित हो रही है। वर्तमान में झामुमो पार्टी पिता पुत्र की पार्टी बन कर रह गई हैं। वही केंद्रीय सदस्य विनय सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रों में नए सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.