गिरडीह, फरवरी 14 -- गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10, 18, 25 और 31 में शुक्रवार को महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने मतदाताओं से कहा कि आपका आशीर्वाद मिला तो मैं गिरिडीह नगर निगम की तस्वीर बदल दूंगी। जगह जगह पर गाड़ियों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था होगी, ताकि आवागमन की व्यवस्था दुरूस्त हो सके। नियमित रूप से मोहल्लों और नालियों की साफ सफाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर राकेश कुमार रॉकी, मुकुंद सिंह, नन्दकिशोर सिंह, बासुदेव यादव, उमेश यादव, अंजली सोरेन, विद्याभूषण सिंह, कारू राम, मिथुन चौधरी, मोनू खटिक, सोनू खटिक, नन्दू सिंह सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...