गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह। नगर निगम के वार्ड संख्या 6 दुर्गा मंडप के पीछे लखारी मोहल्ला में पाइप लाइन बिछा रहने के बावजूद दर्जनों घरों में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। नियमित पानी की आपूर्ति को लेकर शनिवार को भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने नगर निगम के सहायक उप नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से लखारी के लोगों की कठिनाईयों से अवगत कराया है। कहा कि उक्त मोहल्ला अनुसूचित जाति बाहुल्य है। पानी आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी दूर से इस भीषण गर्मी में पानी लाना पड़ रहा है। जिसके चलते वहां के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बताया कि इस मामले में सिटी मैनेजर नगर निगम को अनेक बार ध्यानाकृषट कराया गया, लेकिन पानी आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं करायी गयी। विनय सिंह ने ब...