वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने शीतकालीन तैयारियों के तहत 13 अस्थायी और 13 स्थायी रैन बसेरे बनाए हैं। इन रैन बसेरों में महिलाओं के लिए चार विशेष रूप से आरक्षित हैं। स्थायी रैन बसेरों में रजाई, गद्दे, अलाव, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर आयुक्त ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से रैन बसेरों में रहने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। स्थायी रैन बसेरे सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा तिराहा, काशी स्टेशन से पहले सफाई चौकी, बेनियापार्क के सामने, हरिश्चन्द्र कॉलेज के पास, टाउनहॉल, इंग्लिशिया लाइन, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने, घसियारी टोला सामुदायिक भवन, कैंट पुराना माल गोदाम चुंगी, परमानंदपुर (दुधईया पोखरी के पास), सूजाबाद पंचायत भवन और रामनगर जोन कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.