धनबाद, अक्टूबर 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता छठ पर्व के तीसरे दिन सोमवार को पहले अर्घ्य के लिए शहर के सभी प्रमुख छठ घाट तैयार हैं। घाटों की स्वच्छता की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस स्वच्छ छठ घाट के पीछे नगर निगम के 1200 सफाई मित्र हैं, जो पिछले एक महीने से शहर के तालाबों को साफ करने में जुटे हुए थे। दिन और हुई सफाई की वजह से शहर के छठ तालाब अर्घ्य देने के लिए तैयार हो गए हैं। धनबाद नगर निगम में काम करनेवाले 750 सफाई मित्रों को नगर निगम ने अलग-अलग छठ घाटों पर तैनात किया था। नगर आयुक्त के निर्देश पर छठ की सफाई तीन चरणों में पूरी हुई। इसमें पहले चरण की सफाई दुर्गापूजा के बाद हुई। वहीं दूसरे चरण की सफाई दीपावली से पहले और अंतिम चरण की सफाई दीपावली के बाद की गई। निगम के सफाई मित्रों की मेहनत की वजह से शहर के छठ घाट स्वच्छ और सुंदर दिख रहे हैं। -...