रांची, जनवरी 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को अपर बाजार के बकरी बाजार भंडार गृह परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में निगम के सफाई मित्रों एवं कर्मियों समेत 975 लोगों की आंखों की जांच की गई। इस क्रम में 105 कर्मचारियों की आंख में मोतियाबिंद और 213 सफाई मित्रों की आंखों में कमजोरी पाई गई। इसके बाद रिम्स क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के डॉ राहुल प्रसाद एवं अन्य चिकित्सकों ने रोग निदान के लिए परामर्श दिए। शिविर सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद शेखर झा की देखरेख में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.