हल्द्वानी, सितम्बर 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी के लोगो के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम हर वार्ड में दस सड़कों का सुधारीकरण करेगा। इसके लिए पार्षदों से बदहाल सड़क का प्रस्ताव मांगा गया है। सड़क के ठीक होने से परेशानी झेल रहे लोगो की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। मानसून के मौसम मे हुई बारिश से कालोनियों की सड़कों के हालात बदहाल हो गए हैं। जिससे लोगों को आवागमन के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें ठीक किए जाने की मांग लगातार की जा रही है। अब इसके लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। निगम के सभी साठ पार्षदों से इसके लिए वार्ड की दस सडको के प्रस्ताव मांगे गए है। इनमें वह सीवरेज और पेयजल के लिए खोदी गई गलियां नहीं शामिल है। निगम प्रबंधन के अनुसार प्रस्ताव मिलते की सुधारीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। नगर निगम के सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.