रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की स्वामित्व वाली दुकान को संचालक द्वारा बकाया नहीं देने पर गुरुवार को सील किया गया। निगम के वार्ड संख्या 20 के अपर बाजार के वेस्ट मार्केट रोड में निगम की दुकान पर किराया मद में 23.84 लाख रुपये का बकाया था। बार-बार नोटिस के बाद भी संचालक रेखा रानी जायसवाल द्वारा किराया मद के बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा था। मामले में निगम प्रशासक के आदेश पर दुकान को टीम में शामिल कर्मियों ने सील कर दिया। बताया गया कि सील करने की कार्रवाई से पूर्व तीन लिखित नोटिस और कई बार मौखिक निर्देश संचालक को दिया गया था। इसके बावजूद संचालक की ओर से मिले निर्देश को नजरअंदाज किया जाता रहा। बताया गया कि बकाया वसूली एवं निगम की संपत्ति के संरक्षण को लेकर आगे भी नियम के मुताबिक कार्रवाई चलती रहेगी।

हिंदी हिन...