मुरादाबाद, फरवरी 22 -- नगर निगम में तैनात वरिष्ठ लेखाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा का शनिवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शोक सभा का आयोजन 23 फरवरी को किया जाएगा। इस कारण 23 तारीख को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक एक दिन के लिए आगे बढ़ा दी गई है। बोर्ड बैठक अब 24 फरवरी को टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय पर होगी। यह जानकारी महापौर विनोद अग्रवाल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...