गिरडीह, फरवरी 23 -- गिरिडीह। शहर की सरकार चुनने के लिए नगर निगम के बॉर्डरवाले बूथों पर सोमवार को लोकतंत्र का उत्साह दिखा। सुबह तो सुबह शाम के चार बजे तक मतदाताओं की कतार लगी रही। शहर सुविधाओं को तरस से निगम क्षेत्र के बॉर्डरवाले इलाके में रहनेवाले लोगों ने भी लोकतंत्र पर भरोसा जताते हुए जमकर वोट डाले। आधी आबादी से लेकर, बुजुर्गो और दिव्यांग मतदाताओं ने भी बूथ पर पहुंचकर लोकतंत्र में अपना योगदान दिया और शहर की सरकार बनाने के लिए मतदान किया। नगर निगम के बॉर्डर क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगीटांड़ के बूथ संख्या 21/2 में सुबह 8.45 बजे महिला और पुरुष मतदाताओं की अलग अलग लंबी कतार लगी थी। यहां कुल वोटरों की संख्या 1347 थी। सुबह पौने नौ बजे तक लगभग 110 वोट डाले गए थे। इसी तरह अपग्रेड उर्दू मध्य विद्यालय माथाडीह 21/1 में सुबह 9.15 बजे महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.