गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर महानगर के लिए स्काडा सिस्टम आधारित अर्बन फ्लड ड्रेनेज आटोमाइजेशन के तहत नगर निगम एप विकसित कर रहा। इस एप के जरिए न सिर्फ पांच दिनों का पूर्वानुमान मिलेगा बल्कि दिन में दो बार मौसम संबंधी ब्योरा भी उपलब्ध होगा। इसके लिए शहरी बाढ़ की पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने वाली कंपनी कैनरेस ने ट्रायल रन भी शुरू कर दिया है। इस एप का नाम फिलहाल वरुणा रखते हुए ट्रायल किया जा रहा लेकिन मुख्यमंत्री के सुझाव के बाद एप को नया नाम दिया जाएगा। एप निर्माण करने वाली फर्म कैनरेस ने जिलाधिकारी कार्यालय और चरगांवा ब्लॉक में ऑटोमेटिक रेन गेज इंस्टॉल किया है। इसके अतिरिक्त भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के 05 लोकेशन मानबेला, खोराबार, जिला प्रशासन कार्यालय, पिपरौली और केवीके बेलीपार से मौसम संबंधी आंकड़ा लेगी। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.