रांची, जुलाई 19 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची नगर निगम की ओर से रविवार को आठ वार्ड क्षेत्र में मच्छरजनित बीमारी से बचार को लेकर फॉगिंग की जाएगी। सुबह की पाली में छह से दिन के दस बजे तक वार्ड संख्या एक, 10, 19, 28, 33, 38, 44 और 50 क्षेत्र में मशीन से लार्वीसाईडल स्प्रे होगा। वहीं, शाम छह से रात नौ बजे तक मशीन से फॉगिंग की जाएगी। बताया गया कि अपने क्षेत्र में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा कीटनाशी के छिड़काव के लिए निगम कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.