सहारनपुर, मई 30 -- सहारनपुर सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार में नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें बिजली, पानी व सड़क के मुद्दे गूंजे। महापौर व नगरायुक्त ने सभी विषयों पर उत्तर देकर तथा गंभीर विषयों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर पार्षदों की जिज्ञासाओं को शांत किया। चार घंटे की मैराथन चर्चा के दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार ने निगम अधिकारियों से कहा है कि जहां पहले से आबादी है उन क्षेत्रों के लोगों को पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं से वंचित न करे। महापौर ने कहा कि सरकार 'हर सर को घर और नल से जल का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है, इसलिए जरुरी है कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न किया जाए। नगर विधायक राजीव गुंबर ने नगर स्वास्थय अधिकारी को कहा कि वे जब वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने जाएं तो कर्मचारियों की उपस्थिति की भी निगरानी करें। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.