रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम ने निगम व सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जारी कार्रवाई के मद्देनजर शनिवार को निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने वरीय पदाधिकारियों के साथ वार्ड 6 के बांधगाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक भवन के पास अवैध रूप से रखी गई निर्माण सामग्री को तत्काल जब्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद पूरे भू-भाग की मापी कर सीमांकन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने उक्त भूमि पर निर्मित अवैध बाउंड्री और अन्य संरचनाओं को शीघ्र हटाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से निर्मित भवनों और होर्डिंग्स को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई करने के आदेश दिए। प्रशासक ने कहा कि निगम की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.