गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम की वित्तीय अनियमितताओं और लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो महीने पहले हुए प्रधान महालेखाकार (प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल) की ऑडिट रिपोर्ट में अब खुलासा हुआ है कि निगम के 120 लोगों पर कुल 334 करोड़ का बकाया है। सबसे गंभीर बात यह है कि इनमें से 34 संपत्ति मालिकों का रिकॉर्ड ही निगम के पास मौजूद नहीं है। इन 34 अज्ञात मालिकों पर ही अकेले 97.2 करोड़ का संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) बकाया है। संपत्तिकर के बिलों में नाम, नंबर और पता न होने के कारण निगम इस भारी-भरकम राशि को वसूलने में असमर्थ है। संपत्तिकर के इन बिना रिकॉर्ड के लोगों को निगम की तरफ से नोटिस भी नहीं भेजे जा पा रहे हैं। अब प्रधान महालेखाकार ने निगम अधिकारियों से इसका स्पष्टिकरण मांगा है। अज्ञात मालिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.