रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में बिना लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहे जार वाटर बॉटलिंग प्लांट संचालकों पर रांची नगर निगम का गुरुवार को डंडा चला। अभियान के दूसरे दिन शहर में 14 लोगों को नोटिस थमाया गया। बुधवार को 18 लोगों को नोटिस दिया गया था। बरियातू के जोड़ा तालाब और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, बिरसा चौक के पास टीम ने अवैध वाटर प्लांट की जांच की। इस बीच 14 प्लांट संचालकों को नोटिस देकर सात दिन में जरूरी दस्तावेज जमा करने की हिदायत दी गई। यह भी चेतावनी दी गई कि सभी दस्तावेज के साथ आवेदन जमा नहीं किया गया तो प्लांट सील कर दिया जाएगा। इन्हें दिया गया नोटिस बरियातू इलाके में अमित कुमार, समीर सिन्हा, निर्मल कुमार, कमल कुमार, कंजीत फातमा, वसीम असलम, तौसिफ एवं बिरसा चौक क्षेत्र में सूरज यादव, पूनम देवी, रानी कुमारी, राजेश्वरी, गणेश कुमार सि...