नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा दिल्ली नगर निगम कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के तहत दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार निगम के स्थायी कर्मचारियों को इलाज की पूरी सुविधा कैशलेस होगी। गौरतलब है कि इस संबंध में बीते वर्ष निगम सदन में प्रस्ताव पारित किया गया था। अब निगम ने नए वर्ष से इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। योजना लागू होने से निगम के स्थायी कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर और समय पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.