देहरादून, मई 27 -- राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने बनाया दबाव मुख्य सचिव से वार्ता कर निगम कर्मचारियों का रखा पक्ष देहरादून, मुख्य संवाददाता। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने निगमों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से वार्ता की। उनके सामने निगम कर्मचारियों का पक्ष रखा। तत्काल लंबित महंगाई भत्ते का लाभ देने की मांग की। महासंघ अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि कर्मचारियों को अभी महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिला है। इसके साथ ही सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार मकान किराया भत्ता भी नहीं दिया गया है। वन विकास निगम में 2018 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों के लंबित देयकों का भुगतान नहीं हुआ है। शासन की ओर से समय समय पर किए गए आदेशों पर ही ऑडिट आपत्तियां लगाई गई हैं। हाईकोर्ट की ओर से इन आपत्तियो...