सीवान, सितम्बर 27 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय निखती कला में शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही बच्चियों द्वारा देवी दुर्गा के नौ रूपों का जीवंत चित्रण, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और विद्यालय परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। देवी के नौ रूपों का प्रभावशाली चित्रण छात्राओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री का अत्यंत मनोहारी रूप से अभिनय किया। मंच पर इन स्वरूपों की प्रस्तुति ने माता की शक्ति, करुणा और ज्ञान का सजीव अनुभव कराया। बच्चियों ने गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम ...