नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। सिरसा गांव में 21 अगस्त को विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति विपिन, सास दया, जेठ रोहित व ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस इस केस में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस मामले में आरोपी ससुर, सास और जेठ को जमानत मिल चुकी है। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने इस मामले में निक्की के पति विपिन की जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। जिला न्यायालय में आरोपी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। निक्की पक्ष के अधिवक्ता उधम सिंह तोंगड़ अरैी दिनेश कु...