नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Nikki Vipin Bhati: ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी निक्की को दहेज के लिए जिंदा जलाने वाले आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल किया। यह घटना सिरसा चौराहे के पास हुई, जहां आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने विपिन भाटी को बीती शाम घटना का वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विपिन भाटी को थिनर की वह बोतल दिखाने के लिए पुलिस उसके साथ ले जा रही थी, जिसे उसने खरीदी थी। इसी दौरान विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की और भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जो उसके पैर में लग गई।पत्नी को जिंदा जलाया बीते गुरुवार को महिला निक्की के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से मारपीट की। आरोपी ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने आग लगा दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.