नई दिल्ली, फरवरी 6 -- रिएलिटी शो 'द 50' के छठवें एपिसोड में निक्की तंबोली और आर्या जाधव के बीच की पुरानी कड़वाहट एक बार फिर उभरकर सामने आई है। दोनों के बीच चल रहे 'ईगो वॉर' का खामियाजा न केवल उन्हें, बल्कि उनके फैंस भुगतना पड़ा और जीती जा सकने वाली प्राइज मनी हाथ से निकल गई। आइए बताते हैं कि क्या हुआ।निक्की-आर्या का हाई वोल्टेज ड्रामा गेम मास्टर 'लायन' ने आर्या जाधव को अपने डेन में बुलाकर 'इलेक्ट्रिक वायर गेम' का टास्क दिया। इस खेल में आर्या को एक जिक-जैक ट्रैक से रिंग पार करानी थी। शर्त यह थी कि रिंग जितनी बार ट्रैक को छुएगी उतनी बार उनके पार्टनर को बिजली का झटका (करंट) लगेगा।आर्या ने किसे बनाया अपना पार्टनर? आर्या ने अपनी पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए जानबूझकर निक्की तंबोली को अपना पार्टनर चुना। हालांकि, निक्की ने टास्क में हिस्सा लेने से...