मेरठ, नवम्बर 2 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस के विद्यार्थी शनिवार को अंडमान-निकोबार के स्थापना दिवस पर थिरक उठे। अटल सभागार में साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद की ओर से हुए समारोह में छात्र-छात्राओं ने निकोबारी नृत्य से कला-संस्कृति को पेश किया। पारंपरिक परिधान, जनजातीय संगीत, नृत्य की जुगलबंदी से छात्रों ने अंडमान-निकोबार को करीब से जाना। शुभारंभ प्रो. हरे कृष्ण ने दीप प्रज्जवलन से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अंडमान-निकोबार की पारंपरिक लोक नृत्य शैली पर केंद्रित प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रो.हरे कृष्ण ने कहा कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह केवल भारत की समुद्री सीमाओं का प्रतीक ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विविधता का सजीव रूप भी है। स्थापना दिवस से विवि राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना और सद्भाव को प्रोत्साहित कर...