मथुरा, फरवरी 9 -- बिहारीपुरा स्थित निकुंज मंदिर में ठाकुर रासबिहारी एवं ठाकुर निकुंजबिहारी महाराज का पाटोत्सव अनेक धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। मंदिर के सेवायत गोविंद शरण शर्मा ने कहा कि ठाकुरजी के पाटोत्सव में प्रातःकाल ठाकुरजी का अभिषेक कर उन्हें नवीन पोशाक धारण कराई गई। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को ठाकुर रासबिहारी एवं निकुंजबिहारी लाल का पाटोंत्सव मनाया जाता है। इसी के साथ सायंकाल ठाकुरजी के समक्ष समाज गायन किया गया एवं ठाकुर जी को बसंत व होली के पद सुनाए गए। इस अवसर पर मुख्य मनोरथी भगवान देवी शर्मा, आलोक शर्मा, आदित्य नारायण शर्मा, अनन्या, सौम्या कौशिक, मुदिता, आराध्या, राहुल कौशिक, रेखा शर्मा, कृष्णा शर्मा, चंद्रशेखर, सव्यसाची घोष, राधामोहन सैनी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.