नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- बिहार के खगड़िया में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। निकाह के ठीक बाद गोली चली जो दूल्हे की गर्दन में लग गई। गोली लगने के दूल्हा मो. इरशाद 25 वर्ष की मौत हो गई। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर गांव में शनिवार की रात की बताई जा रही है। मृतक कतुबपुर गांव का ही निवासी था। निकाह के ठीक बार बेवा हुई दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हे के भाई मोहम्मद शमशाद ने बताया कि शादी के बाद सभी लोग मुबारकबाद दे रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। एक गोली मिस हो गयी तो बंदूक वाले युवक ने फिर से लोड किया और हवा में गोली चलाई। लेकिन हथियार नीचे था। बंदूक से निकली गोली इरशाद के गले में लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.