बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। अमृतसर की रहने वाली एक युवती ने वजीरगंज क्षेत्र निवासी राजू खान से निकाह करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है। वीडियो में युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी कर खुशहाल जीवन जी रही है और उसे किसी प्रकार का दबाव नहीं है। युवती ने अमृतसर पुलिस के साथ-साथ बदायूं पुलिस से भी सुरक्षा देने की अपील की है। युवती का कहना है कि उसे अपने परिवार के कुछ लोगों से खतरा महसूस हो रहा है। उसने वीडियो में स्पष्ट किया कि यदि उसके या राजू खान के साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी उसके परिवार के लोगों की होगी। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है और सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...