हाथरस, फरवरी 20 -- हाथरस, संवाददाता। बाईपास पर हतीसा पुल के निकट गुरुवार शाम को ट्रैक्टर ट्रोला ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक का तीन दिन पूर्व ही निकाह हुआ था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोरना निवासी 20 वर्षीय वकील खां पुत्र अली मोहम्मद अपने दोस्त गौरव के साथ गुरुवार शाम को गांव से हाथरस किसी काम से आ रहा था। तभी बाईपास पर हतीसा पुल के निकट ट्रैक्टर ट्रोला ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गये। घायलों को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने वकील खां को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। हादसे क...