बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- निकाली भव्य शोभायात्रा, श्रीराममय हुई पर्यटक नगरी कड़ी धूप में भी लोगों में दिखा गजब का उत्साह यात्रा में शामिल होने उमड़ी लोगों की भीड़ फोटो राजगीर01 : राजगीर में निकाली गयी शोभायात्रा में शामिल लोग। एकंगरसराय01 : एकंगरसराय में निकाली गयी शोभायात्रा में शामिल श्रीरामभक्त। राजगीर, निज संवाददाता। श्रीराम जन्मोत्सव के मौके परघ राजगीर में सोमवार को भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों की अपार भीड़ जुटी। पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। लोग भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये। जय श्रीराम, जय सियाराम के जयघोष से पर्यटक नगरी गुंजायमान होती रही। पूरा शहर भगवामय हो गया। भव्य शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों किनारों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। निचली बाजार स्थित महावीर मंदिर ...