देवघर, जनवरी 8 -- देवघर,प्रतिनिधि। भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में बुधवार को देवघर नगर निगम कार्यालय के समक्ष निकाय चुनाव में हो रहे विलंब के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथियों की तुरंत घोषणा, दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं मतदान में ईवीएम के प्रयोग की मांग और रामपुर में बने वर्टिकल 3 के तहत आवास (फ्लैट) में लाभुकों को जल्द से जल्द गृह प्रवेश कराने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सह सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने से शहरी विकास बाधित हो रहा है। जिससे आम जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। कहा कि निगम में अफसरशाह...